Monday, September 14, 2026

अग्र वंदना गुवाहाटी


गुवाहाटी।

अग्रवाल समाज को एकजुट करने तथा महाराजा अग्रसेन द्वारा दिए गए प्रेम, भाईचारे, समानता, सेवा एवं संस्कारों के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से गत दिनों सांगानेरिया धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन के मंगल गायन का भव्य आयोजन किया गया।

यह आयोजन अग्रवाल अग्रचेतना अभियान के अंतर्गत किया गया। इस अभियान की यात्रा शिलांग से प्रारंभ होकर देवघर होते हुए गुवाहाटी पहुँची। अभियान की प्रेरणास्रोत एवं संस्थापक अध्यक्ष पुष्पा बजाज तथा असम प्रांत में आयोजन को आगे बढ़ाने में सरोज जालान एवं पुष्पा खेमका ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन कांता अग्रवाल, सुनीता कायाल एवं सुनीता भीलवाड़िया ने किया। इस अवसर पर सरोज जालान ने अग्रचेतना अभियान में पुष्पा बजाज के योगदान के बारे में जानकारी दी।

पुष्पा खेमका ने अपने संबोधन में आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। महाराजा अग्रसेन के मंगल गायन का सुमधुर पाठ मुक्ता केसरा एवं बेला अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रवण सांगानेरिया एवं अनीता सांगानेरिया का विशेष अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के पवन जाजोदिया, रतन कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अनूप केसरा, सुरेंद्र खेमका, आर.एस. खाकोहलिया, संजय गाड़ोदिया, रमेश चौहान, प्रमोद रूंगटा, सुशील जालान, अजय पोद्दार सहित अनेक गणमान्यजनों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनु गाड़ोदिया, सरोज रूंगटा, ऋचा चौहान, पूजा गर्ग, राधा गिनोड़िया, कविता अग्रवाल, कुमकुम बागड़िया, राजू गोयनका, शशि भालोटिया, मंजू गाड़ोदिया, शिवानी अग्रवाल, नीता गोयनका, आशा मेवाड़, ज्योति अजितसरिया, हेमलता तोदी एवं सीमा अग्रवाल का भरपूर सहयोग रहा।

यह आयोजन अग्रवाल समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता एवं महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।









https://www.facebook.com/purvanchalprahri/videos/%E0%A4%AE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%BE-%E0%A4%85%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%A8-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AD%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF-%E0%A4%86%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8-%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%85%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A5%8B-%E0%A4%8F%E0%A4%95%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A4%B0/1814200629947370/?rdid=4rtCHRBhSUKqVW1U 

महाराजा अग्रसेन के मंगल गायन का भव्य आयोजन

No comments:

Post a Comment

About Me

My photo
Analyst, Editor and Publisher : Sandeepan: First Hindi Blog of North East India

अग्र-बहनों से संवाद: 13

  मेरी प्रिय बहनों , हम सब अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं , अपने बच्चों को तरक्की करते देखना चाहती हैं और समाज में एक अच्छा मुकाम पान...