Saturday, August 15, 2026

अग्र वंदना देवघर

 प्रेस विज्ञप्ति

"अग्र वंदना" के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का ऐतिहासिक संकल्प

देवघर, 6 अगस्त।

अग्र चेतना अभियान के अंतर्गत शुभम चैरिटेबल एंड वेलफेयर एसोसिएटेड की संस्थापिका एवं अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा बजाज और उनकी सहयोगी बहनों (शिलांग) के आह्वान पर देवघर के सिटी स्क्वायर होटल के सभागार में श्रीमती संगीता सुल्तानिया एवं श्रीमती चंदा टिबरेवाल के नेतृत्व में "अग्र वंदना" का भव्य सामूहिक आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन जी की महान संस्कृति, आदर्शों, सदाचार, सेवा, समरसता, सामाजिक एकता तथा "एक ईंट–एक रुपया" की अद्भुत लोककल्याणकारी नीति पर सामूहिक चिंतन-मनन करना था, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और सामाजिक दायित्वों को सदैव स्मरण रखें तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें।

इस अवसर पर देवघर सत्संग से पधारे आदरणीय श्री धृतमान सिंह गुरु भाई ने महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके उच्च आदर्शों, त्याग, सेवा, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों पर अत्यंत प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जीवन आज भी समाज के लिए प्रकाश-स्तंभ है तथा उनके सिद्धांत वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पूर्व थे। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि परिवारों में संस्कारों का संवर्धन कर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

कार्यक्रम में अग्र वंदना का सामूहिक गायन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। वातावरण महाराजा अग्रसेन जी के जयघोष, भक्ति एवं सामाजिक एकता के संकल्प से गुंजायमान हो उठा।

इस गरिमामय आयोजन में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, सृजन, अग्रवाल समाज, अग्रवाल युवा मंच, मारवाड़ी सम्मेलन सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि "अग्र वंदना" को केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे राष्ट्रीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक जनजागरण अभियान के रूप में पूरे भारत में अग्रवाल समाज की महिलाओं के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श, संस्कार और सामाजिक चेतना घर-घर तथा नई पीढ़ी तक पहुँच सके।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "अग्र वंदना" समाज को एकजुट करने, संस्कारों को सशक्त बनाने तथा महाराजा अग्रसेन जी की गौरवशाली विरासत को सुरक्षित रखने की दिशा में एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक पहल है।













Agra Chetna Abiyan Shillong

 दिनांक 2 जुलाई 2026 को Shillong Club, Shillong में एक ऐतिहासिक एवं गरिमामय अवसर पर “अग्र चेतना अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया।

महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, जीवन-मूल्यों, संस्कारों और समाज के प्रति उनके सेवा एवं समर्पण की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अग्रवाल समाज में नई चेतना, नई दिशा और नई ऊर्जा जगाने का संकल्प है।

इस अवसर पर समाज की मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं अनेक परिवारों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। अभियान के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम अपनी गौरवशाली जड़ों से जुड़ें, महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ें।

Shillong से प्रारंभ हुई यह चेतना-यात्रा अब पूरे असम और आगे देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुँचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है।

अग्र चेतना जागे…
अग्रवंश जागे…
अग्रवाल समाज संगठित, संस्कारित और सशक्त बने।






































About Me

My photo
Analyst, Editor and Publisher : Sandeepan: First Hindi Blog of North East India

अग्र वंदना देवघर

 प्रेस विज्ञप्ति "अग्र वंदना" के माध्यम से महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का ऐतिहासिक संकल्प देवघर, 6 अगस्त। अ...